फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एमबीए की नौकरी छोड़ मधुमक्खी पालन में आजमाया भाग्य

Tue, 11 Feb 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के रशीदगढ़ के रहने वाले अमित सैनी ने एमबीए की नौकरी छोड़कर अपने दोस्त रवि के साथ मधुमक्खी पालन शुरू किया। अब देशभर के विभिन्न हिस्सों में वह शहद की सप्लाई कर रहे हैं। यही नहीं, विदेशों से भी फ्लेवर्ड शहद के लिए मांग आ रही है। दोनों ने 13 अन्य को भी रोजगार दिया है।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि उन्होंने एमबीए करने के बाद वर्ष 2020 तक गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की। कुछ नया करने की सोची तो मधुमक्खी पालन में हाथ आजमाया। उनको इसमें चिलकाना निवासी रवि का साथ मिला। दोनों की मेहनत रंग लाई और उनका यह कारोबार बढ़ गया। हरियाणा के सिरसा, रेवाड़ी, देहरादून के बिहारीगढ़ में मात्र दस डिब्बों से शुरू किए कारोबार में अब 300 डिब्बों में मधुमक्खी पालन किया जा रहा है।
बताया कि तैयार किए गए शहद को यूपी के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, बिहार, मुंबई और अन्य शहरों में सप्लाई किया जा रहा है। अमित और रवि ने बताया कि अब आस्ट्रेलिया, दुबई से भी शहद के लिए मांग आ रही है। विदेशों में शहद भेजने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि गन्ने, गेहूं और अन्य की खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन से किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें