शामली वीवी डिग्री कॉलेज एनएसएस शिविर में छात्र छात्राओ योग का प्रशिक्षंण देती योगाचार्या कुमुं?
- फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार, डीआईओएस सरदार सिंह और योगाचार्य कुमुद शर्मा ने किया। शिविर में स्वयंसेवकों को योग का अभ्यास कराया।
शनिवार को आयोजित शिविर में आरती व रीना ने सरस्वती वंदना, रचना, शालू ने स्वागत गीत, सपना, शगुन, ज्योति ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। प्रथम सत्र में योगाचार्य कुमुद शर्मा ने स्वयंसेवकों को योग का जीवन में महत्व और उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने अनुलोम विलोम, कपाल भांति, प्राणायाम का अभ्यास कराया। दूसरे सत्र में डीआईओएस सरदार सिंह ने नई शिक्षा नीति में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. प्रताप कुमार ने उज्जवला योजना को सार्थक कदम बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से व्यक्तित्व में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी दी। सिमरन, निक्की, पंकज ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दीपा, रवित, शालू, निशा, सौरभ, ज्योति आदि मौजूद रहे। संचालन हिमानी निर्वाल ने किया।
शामली वीवी डिग्री कॉलेज एनएसएस शिविर में योग का प्रशिक्षंण लेते छात्र छात्राऐ- फोटो : SHAMLI