फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर करें खूब मस्ती, पर सावधानी भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। होली के त्योहार पर रंगों की मस्ती में डूबने का मौका होता है। होली पर रंगों के साथ आनंद लेने की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन इसके साथ ही स्वास्थ्य और सौंदर्य को लेकर सावधानी बरतने की भी जरूरत है। अगर होली पर रंग खेलने में लापरवाही बरती गई तो यह स्वास्थ्य और त्वचा दोनों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
विज्ञापन

रंगों के बिना होली की मस्ती अधूरी रहती है, लेकिन रंग खेलने के दौरान त्वचा और आंखों को नुकसान होने का डर रहता है। इसलिए रंग खेलते समय सावधानी बरतनी चाहिए और त्योहार का आनंद उठाना चाहिए। सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डा. विजेंद्र कुमार ने बताया कि बाजार में केमिकल युक्त रंग भी आते हैं, उनसे होली खेलने से बचना चाहिए। केमिकल युक्त रंग त्वचा पर या आंखों में जाने से एलर्जी, सूजन आदि समस्या पैदा कर सकते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले तेल, तैलीय क्रीम आदि लगाना चाहिए। डॉ. अनुपम सक्सेना ने बताया कि रंगों से बालों की सुरक्षा के लिए सिर पर टोपी आदि लगाकर रखें ताकि रंगों से बाल खराब होने के साथ उनका पोषण भी बचा रह सके। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजकुुमार ने बताया कि होली खेलते समय अगर रंग आंखों में चला जाए तो तत्काल आंखों से पानी को धोना चाहिए। इसके बाद जलन या अन्य समस्या हो तो चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
होली खेलते समय ये बरतें सावधानियां
1. होली खेलने से पहले त्वचा पर कोई तेलीय क्रीम, तेल या घी लगाएं। इससे त्वचा पर रंगों का विपरीत असर नहीं पड़ेगा और आसानी से छूटने में मदद भी मिलेगी।
2. रंगों से बालों को बचाने के लिए सिर पर टोपी पहने।
3. होली खेलते समय आंखों पर चश्मा लगाएं। आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत आंखों को साफ पानी से धोएं। आंखें धोने के बाद भी तेज जलन हो, तो बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. आंखों पर गुब्बारा लग जाए तो पहले सूती कपड़े से आंखों को ढके या फोहा लगाएं। इसके बाद डाक्टर की सलाह ले।
5. होली खेलते समय नशीली वस्तुओं का सेवन न करें। अधिक नशा होने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
6. बाजार की बनी मिठाइयों का सेवन करने से बचें। इनमें मिलावट हो सकती है। घर पर बने व्यंजनों का आनंद ले।
7. होली खेलने में हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें