फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में सुख शांति के लिए हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना, कांधला। ग्रामीण क्षेत्रों में नए साल में देश में सुख, शांति के लिए हवन किए गए। गांव पंजोखरा में युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

बुधवार को नए साल के उपलक्ष्य में कैराना कस्बे में सरकारी अस्पताल के निकट महर्षि कालू बाबा मंदिर में महर्षि कश्यप युवा सेवा समिति कैराना, सर्व कश्यप समाज के सहयोग से हवन किया गया। हवन के पश्चात लोगों ने आहुति प्रदान कर सुख, शांति, उन्नति की कामना की। लोगों ने महर्षि कालू बाबा के मंदिर में जा कर पूजा पाठ किया। महर्षि कालू बाबा का आशीर्वाद लेकर सुख शांति उन्नति की कामना की। इस अवसर पर महर्षि कश्यप युवा सेवा समिति अध्यक्ष दीपक कश्यप, जयचंद कश्यप, जग्गी कश्यप, सागर कश्यप, राजेश कश्यप, सुरेश कश्यप, घासी राम कश्यप, सुनील कश्यप, रवि कश्यप, डाक्टर श्रीपाल कश्यप, घनश्याम कश्यप, दीपक, पवन कश्यप, फोटू कश्यप, संजय कश्यप, बाबूराम कश्यप, सुमित कश्यप, शिवम कश्यप, साधुराम कश्यप, मनोज कश्यप, ईश्वर कश्यप समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांधला कस्बे के बाईपास मार्ग पर नए साल के उपलक्ष में व्यापारियों ने प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान व्यापारी मनीष, अमित, सुनील, सोनू, उम्मेद, सुलेमान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। पंजोखरा गांव में नव वर्ष के अवसर पर युवाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया। गांव के माता मंदिर से सफाई अभियान की शुरूआत कर गली मोहल्ले से होकर मेन बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान अमित चौहान, कुलविंदर, डाक्टर आदेश कुमार, मनोज चौधरी, राजेंद्र शर्मा, कमल कुमार, कंवरपाल, अनूप, रामभजन, राजपाल, जोनी, अरविंद, नरेश, सुभाष, जितेंद्र चौहान सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें