फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की शुरूआत हवन-यज्ञ और सत्संग के साथ

विज्ञापन
शामली में टैक्सी स्टैंड पर नये साल के मोके पर हवन करते टैक्सी चालक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। नए साल के उपलक्ष्य में शहर में कई जगह हवन-यज्ञ और सत्संग आयोजित करके परमात्मा से जनपद वासियों की मंगलकामना की गई। संत निरंकारी मंडल ब्रांच शामली की ओर से मुजफ्फरनगर से आए हरीश कुमार ने सत्संग में कहा कि मनुष्य परमात्मा में ध्यान लगाए, सांस की कोई आस नहीं कब छूट जाए।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह हनुमानधाम पर शामली केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से नए साल हवन यज्ञ आयोजित किया गया। हवन-यज्ञ में देवराज मलिक, महामंत्री अनिल भार्गव, महेशचंद, अरविंद संगल, मुकेश कुमार तेवतिया, संजीव कुमार, सोमेश मित्तल, योगेंद्र कुमार, सचिन मल्होत्रा मौजूद रहे। सभी केमिस्ट एसोसिएशन ने जिले के नागरिकों की मंगल कामना की ईश्वर से प्रार्थना की गई। शहर के अग्रसेन पार्क में शहर के टैक्सी चालकों की ओर से हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। मौके पर प्रदीप वर्मा, राजकुमार मलिक, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। शहर के माजरा रोड स्थित मंडप में संत निरंकारी मंडल ब्रांच शामली की ओर से सद्गुरु माता सविंदर हरदेव की कृपा से सत्संग का आयोजन किया गया। मुजफ्फरनगर से आए हरीश कुमार आध्यात्मिक सत्संग मेें कहा कि मनुष्य के जैसे भाव बनेंगे, उसी प्रकार कर्म करेगा। धर्म के भाव से वह सत्संग में जाकर गुरु कृपा प्राप्त कर सकते है। बिना गुरु कृपा के कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा रखते है, निरंकारी को पहनाने। नए वर्ष में अपनी सोच को बेहतर बनाओ। सांस की कोई आस नहीं कब छूट जाए, इसलिए जो करना कर ले कुछ पुण्य जोड़ लो। परमात्मा में ध्यान लगा लो। सद्गुरु माता की असीम कृपा से मनुष्य को योनि मिली है। इसे व्यर्थ मत बेकार मत जाने दो, जो कमाया वह सब ही रह जाएगा। अच्छे कर्म करने पर पाप समाप्त होता है। मौके डॉ. राजकुमार सिंह, हरीश चंद्र नरूला, महावीर, चौधरी पवन मुखी, नमन, शुभम, गौरव, विपिन, वेदपाल, विजय, माया, सीमा आदि श्रद्धालु मौजूूूद रहे।

शामली हनुमान धाम पर हवन करते दवा विक्रेता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें