फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे से अंधेरे में गांव हसनपुर लुहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल की 132केवी लाइन गांव की 33 केवी लाइन पर गिरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। शुगर मिल की विद्युत लाइन रविवार शाम हसनपुर लुहारी गांव की लाइन पर जा गिरी। जिससे पूरे गांव की आपूर्ति ठप हो गई। अब हालात ये हैं कि 24 घंटे बीतने के बावजूद 30 हजार की आबादी को बिजली का इंतजार है।
विज्ञापन

जलालाबाद बिजलीघर से थानाभवन शुगर मिल व हसनपुर लुहारी को विद्युत आपूर्ति की जाती है। हसनपुर बिजलीघर के अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाह ने बताया कि बीती शाम शुगर मिल की 132 केवीए की लाइन हसनपुर लुहारी की 33 केवी लाइन पर गिर गई। इससे हसनपुर लुहारी की लाइन में फाल्ट आ गया तथा गांव की आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीण राजकुमार, विनोद, शशि, अनिल कुमार ने बताया कि गांव की 30 हजार की आबादी 24 घंटे से परेशानी झेल रही है। विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। बताया कि आपूर्ति नहीं होने से गर्मी के मौसम में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से विद्युत निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। हालांकि अब तक अधिकारियों के कानों पर जूं रेंगने को तैयार नहीं है। वहीं, इस बाबत अवर अभियंता ने बताया कि निगम की ओर से लगातार प्रयास जारी हैं। जल्द ही आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें