फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की सीमा सील, चेकिंग शुरू

Tue, 01 Dec 2015 12:55 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना ब्लाक में दूसरे चरण में होने प्रधान और ग्राम पंचायत समिति सदस्य के लिए मंगलवार होने वाले  चुनाव के  मद्देनजर सोमवार को  शाम पांच बजे  हरियाणा की सीमा सील कर कैराना यमुना पुल पर बैरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। मतदान ड्यूटी में लगाए 29 मतदान कार्मिक गैर हाजिर रहे। गैर हाजिर रहने वाले मतदान कर्मियों के विरुद्ध कैराना कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


कैराना ब्लाक में दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए कैराना के विजय पथिक महाविद्यालय में 29 मतदान कार्मिक मतदान ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। गैर हाजिर रहने वाले मतदान कर्मियों में जिले के स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के शिक्षक शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी - डीएम ओपी वर्मा ने कैराना कोतवाली में तहरीर देकर दूसरे चरण के लिए गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ओपी वर्मा ने बताया सोमवार की शाम को ग्राम प्रधान- पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले मतदान के मद्देनजर हरियाणा सीमा सील करते कैराना यमुना पुल पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग  शुरू की। मतदान के दिन बाहरी व्यक्तियों को जिले में नहीं घुसने दिया जाएगा। कैराना ब्लाक में एक लाख 32 हजार 616 मतदाता ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य के निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


मोबाइल, बीडी, सिगरेट पर रहेगा प्रतिबंध
उम्मीदवार और उनके एजेंट और वोटर का मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान स्थल पर बीडी - सिगरेट, माचिस, लाइटर आदि नहीं रखेगा। उन वोटरों को वोट डालने की अनुमति दी जाएगी। जिनके पास राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित 17 पहचान पत्रों में से कोई भी एक पहचान पत्र मतदान करते समय अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहेगा। डीएम  ने कहा नाबालिग और बाहरी व्यक्तियों को मतदान को कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें