फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में शिकायत सुनते महिला आयोग की सदस्य डा0प्रियंवदा तोमर व एडीएम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंवदा तोमर ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न पर रोकथाम लगाने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में महिला जन सुनवाई की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिला उत्पीड़न से संबधित आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों में से पांच शिकायतें जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं तीन शिकायतें सीओ सिटी को निस्तारण के लिए सौंपकर महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं का कतई उत्पीड़न न किया जाए। उत्पीड़न करने वाले आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। सीओ सिटी को पीड़ित शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सुरजीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, 181 हेल्पलाइन की पारूल, प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें