फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से हाल हुआ बेहाल

Sat, 11 Nov 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जाम शहर के लिए नासूर बन चुका है। मेरठ-करनाल हाईवे पर रोजाना जाम लगता है। शनिवार को सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर घंटों जाम लगने के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। ठंड में लोग कांप गए। ट्रैफिक पुलिस की मशक्कत के बाद भी जाम खुल नहीं सका। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लग गया। देखते ही देखते चंद मिनटों में दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बुढ़ाना रोड फाटक पर एमएसके रोड से आ रहे वाहनों के द्वारा बीच में ट्रक फंसाने के कारण जाम ने विकराल रूप धारण कर लिया।   जिसके बाद करीब तीन किमी तक जाम लग गया। दूसरी ओर झिंझाना की ओर नहर तक जाम लग गया। मेरठ करनाल हाईवे पर जाम का असर पानीपत-खटीमा मार्ग पर भी पड़ा और इस मार्ग पर भी जाम लग गया। सुबह से लेकर शाम तक जाम लग रहा।
विज्ञापन

  वहीं, टीएसअाई भंवर सिंह ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस काम कर रही है। फिलहाल दो ट्रायल किए जा रहे हैं, यदि यह कामयाब होते हैं तो इनको स्थायी तौर पर लागू किया जाएगा
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें