फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Marriage: प्यार फिर शादी और अब खौफनाक अंत, प्रेमी पति ने साथ रखने से किया इनकार, प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

Tue, 19 Jul 2022 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

लव मैरिज के कुछ महीनों बाद ही प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। प्रेमी पति के साथ रखने से इनकार पर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक महिला के परिजनों ने थाने में शव ले जाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
शादी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति के साथ ले जाने से इनकार करने से आहत होकर महिला ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन शव लेकर महिला थाने पहुंचे और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। शामली के आदर्श मंडी थाने में पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


मूल रूप से गांव गोहरपुर निवासी तेजवीर सिंह परिवार के साथ करीब दो साल से आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में रहता है। बताया कि कुछ समय से तेजवीर की पुत्री शिवानी ((21)) का जिला मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीननगर निवासी अनुज के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करने की जिद पर अड़े तो परिजनों ने इसी साल जनवरी में उनकी शादी कर दी थी। इसके बाद से शिवानी अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी।

आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। इस विवाद के चलते कुछ दिन से शिवानी अपने मायके में रह रही थी। उसके परिजनों ने महिला थाने में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों के बीच सुलह की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनने पर पुलिस ने 20 जुलाई को फिर बुलाया। इसके बाद दोनों पक्ष घर चले गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके पश्चात दोपहर करीब तीन बजे महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजन रोते बिलखते शव लेकर महिला थाने पहुंचे और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि पति अनुज ने शिवानी को अपने साथ रखने से मना कर दिया था। जिससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुरमीत राम रहीम की पैरोल खत्म, हनीप्रीत और परिवार संग सुनारिया जेल के लिए रवाना, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

महिला थाना प्रभारी व शहर कोतवाली प्रभारी ने परिजनों को समझाकर शांत किया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद घटनास्थल आदर्श मंडी थाने का होना बताकर वहां भेज दिया। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, ननद व देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें