कैराना। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता नगराध्यक्ष सलमान राशिद कुरैशी के नेतृत्व में बुधवार को कैराना तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि हाथरस की बेटी के साथ जो घटना हुई है वह अत्यंत दुखद है। प्रदेश में बहन-बेटियां असुरक्षित हैं। उनका घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आरोपियों को जल्द फांसी दिलाने तथा पीड़िता के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वसीम चौधरी, चांद सिद्दीकी सभासद, प्रवेज अरमान चौधरी, मोहसिन चौधरी, अनम चौधरी, फुरकान, आजम चौधरी आदि रहे।