फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ थी चीख-पुकार, दहाड़े मारकर रो रहे थे महिलाएं और बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई करती तो बच सकती थी जान
विज्ञापन

कांधला। गांव इस्लामपुर घसौली में महिला की हत्या के बाद चीखपुकार मच गई। पीड़ितों के मुताबिक आरोपियों के घर के बाहर शराब पीकर गालीगलौज करने की शिकायत पुलिस से पहले भी की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शाम को एसपी सुुकीर्ति माधव गांव पहुंचे। एसपी ने पीड़ितों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव इस्लामपुर घसौली निवासी सतपाल और सहेंद्र पक्ष के लोगों में पिछले कई महीनों से गली में शराब पीने को लेकर विवाद चला आ रहा था। इससे पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी थी, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों के बीच में मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को हुई घटना में गोली लगने से चंद्रपाल की पत्नी गजना की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि आरोपी पक्ष अपने घर के बाहर बैठकर अक्सर शाम के समय शराब पीते हैं और गाली-गलौज किया करते हैं। उन्हें जब भी ऐसा करने से मना किया गया, एक विवाद ने जन्म लिया। वह पूर्व में भी कई स्तरों पर शिकायत करते रहे, लेकिन आरोपियों की हरकतों में कोई कमी नहीं आई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी शिकायतों पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती तो आज यह घटना न होती। एसपी सुकीर्ति माधव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। आरोपी पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें