गांव मुडेट कलां में ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक सुरेश राणा
- फोटो : अमर उजाला
शामली में भाजपा विधायक सुरेश राणा ने सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश मेंभाजपा की सरकार बनेगी। कहा कि सपा सरकार हर मोर्च पर विफल रही है।
रविवार को भाजपा विधायक सुरेश राणा ने बधेव गांव में गोहरनी जाने वाली सड़क का लोकार्पण किया। बधेव गांव के हरिजन चौपाल में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक सुरेश राणा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मौके पर मुंडेट कला गांव के हरी सिंह चौधरी ने विधायक एवं भाजपा नेताओं को केसरिया पगड़ी बांधकर स्वागत किया। कहा कि प्रदेश की सपा सरकार किसानों का गन्ना मूल्य का चीनी मिलों से भुगतान कराने में विफल रही है। सपा सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था की जिक्र करते हुए कहा कि आज उद्यमी व्यापारी, किसान, मजदूर बढ़ते हुए अपराधों से तंग आ चुके हैं।
विधायक ने कहा कि अगले साल हर गरीब लोगों का सर्वे करके घरेलू गैैस कनेक्शन दिलाया जाएगा। बधेव गांव में प्राथमिक विद्यालय एक में आयोजित समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, प्रसन्न चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, ग्राम प्रधान रामफल, अर्पित देशवाल, सतेंद्र देशवाल मौजूद रहे। बंधेव गांव के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने पानी की टंकी बनवाने, राशन कार्ड बनवाने व बीपीएल गैस कनेक्शन दिलाए जाने की मांग की है। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में विधायक का स्वागत किया गया। पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, रणपाल सिंह, सतपाल सिंह, ओमपाल सिंह, चंद्रबली, विकास कुमार, धीर सिंह कश्यप, उदय वीर सिंह कश्यप मौजूद रहे।