शामली। जिले भर में रामनवमी की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंदिर हनुमान धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया।
मंगलवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में हनुमान धाम पर श्रीरामायणी प्रचारणी सभा द्वारा अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। श्री हनुमान धाम पर श्रीराम दरबार में पूजा के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। जो हनुमान धाम से शुरू होकर अग्रसेन पार्क, शिवचौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, वीवी इंटर कालेज रोड, होते हुए हनुमान धाम पर पहुंची।
इस दौरान रामायण को महिलाएं- पुरुष सिर पर लेकर चल रहे थे। बाजारों में दुकानदारों ने जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया। हनुमान धाम पर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से हनुमान धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
मौके पर हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, कथावाचक अरविंद दृष्टा महाराज, मंत्री राजकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेद्र पाल सेठी, रमेश रामायणी, राजेंद्र गुप्ता, राजेेश तोमर, मुकेश कर्णवाल, अशोक, देवराज मलिक, अरविंद कुमार समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उधर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बैंडबाजों एवं धार्मिक झांकियों के साथ रामनवमी का जुलूस निकाला। जो बड़ा बाजार गांधी चौक, शिव चौक, तालाब रोड, मिल रोड हनुमान धाम से वीवी इंटर कालेज, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक होते हुए मंदिर ठाकुर द्वारा पर समाप्त हुआ।
रामनवमी के भव्य जुलूस में श्रीराम लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान एवं शिवशंकर की झांकी शामिल रही। मौके पर मदिर ठाकुरद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। रामनवमी जुलूस में शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा विनीत संगल, श्रीपाल गोयल, धर्मवीर, रविकांत गर्ग, गौरव वर्मा, विनोद मंगल, आकाश गोयल, अजय संगल अनिल गोयल मौजूद रहे।
आज निकाली जाएगी शोभायात्रा
गढ़ीपुख्ता। शिवपुरी में अग्रवाल धर्मशाला शिव मंदिर में आज हवन-पूजन के बाद रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा। कमेटी अध्यक्ष टेकचंद मित्तल ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल करेंगे। नगरपालिका परिषद के पूर्व सदस्य मनोज मित्तल मौजूद रहेंगे।