फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: स्नातक कृषि में दाखिला चाहिए चुनिए आरके कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। इंटरमीउिएट पास कर चुके विद्यार्थियों को अगर स्नातक कृषि संकाय में दाखिला लेना है तो जिले में सिर्फ आरके पीजी कॉलेज है। अन्य कॉलेजों में यह संकाय नहीं है। इस कॉलेज में कृषि के अतिरिक्त अन्य संकाय में भी पर्याप्त सीटें हैं।
इस बार जिले के सभी डिग्री कॉलेजों में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की गाइडलाइन के अनुसार होने हैं। इससे पहले जिले के कॉलेज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से जुड़े थे। पिछले महीने 18 जून को यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटरमीउिएट का परीक्षा परिणाम आ चुका है। अब इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्रों को डिग्री कॉलेज में दाखिला लेना है। स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। विद्यार्थियों को यह जानकारी करनी होगी कि किस कॉलेज में कौन-कौन से विषय हैं और कितनी सीटें हैं। उसके आधार पर वे कॉलेज का प्राथमिकता के आधार पर चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके डिग्री कॉलेज ही एकमात्र ऐसा सहायता प्राप्त है जिसमें कृषि संकाय है।अन्य किसी सहायता प्राप्त कॉलेज में कृषि नहीं है। कॉलेज में स्नातक के प्रथम वर्ष में बीएससी कृषि की 120 सीटें हैं। बीएससी गणित की 60 सीट, बीएससी बायोलोजी की 120 सीटें हैं। इनके अतिरिक्त स्ववित्त पोषित में बीकॉम की 120 सीट, बीएससी गणित की 60 और बीएससी कृषि की 60 सीटें हैं। कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि कॉलेज में पर्याप्त सीटें हैं। अभी स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में अभी विश्वविद्यालय की तरफ से गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि बेसिक सीट के अतिरिक्त विश्वविद्यालय की तरफ से पिछले सालों में 33 प्रतिशत अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जाती रही हैं। उम्मीद है कि इस बार भी अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।
ये हैं कॉलेज में सीटों की संख्या
सहायता प्राप्त सीटें
बीएससी गणित - 60
बीएससी बायो- 120
बीएससी कृषि -120
स्ववित्त पोषित सीटें
बीकॉम - 120
बीएससी पीसीएम - 60
बीएससी कृषि - 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें