शामली कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने के लिये जाते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
शामली। कृषि और व्यापार विधेयक के विरोध में जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेेट पहुंचकर एडीएम अरविंद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसान-व्यापार एवं श्रमिक विरोधी विधेयक को वापस लिए जाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से आज किसान, व्यापारी और मजदूर सड़कों पर आ गया है। केंद्र सरकार किसानों से मालिकाना हक छीनना चाहती है। मौके पर मांगेराम मलिक, उमेश प्रधान भैंसवाल, जावेद जंग, प्रदीप सिंभालका, विजय कौशिक, सुरेंद्र ताना, शिवराज आदि रहे।
शामली कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI