बरेली से निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का शामली मे स्वागत करते ब्राहमण समाज के लोग
शामली। निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को शामली पहुंचे। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बरेली मंडलायुक्त की ओर से भेजा आरोप पत्र उन्हें रिसीव कराया। उन्होंने कहा कि शासन उनका इस्तीफा स्वीकार करे, खेल खत्म। यूजीसी के नियमों और एससी/एसटी एक्ट के विरोध में उनका संघर्ष जारी रहेगा।
यूजीसी के नए कानून और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज में हुई घटना के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने जनवरी माह में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। शासन ने उन्हें निलंबित कर शामली में अटैच कर दिया था।
निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने मीडिया से कहा कि तीन दिन में तीनों बिदुओं का जवाब दे देंगे। फिलहाल वह यूजीसी के नियमों और एससी/एसटी एक्ट के विरोध में संघर्ष जारी रखेंगे। चुनाव अभी दूर हैं, इसपर निर्णय बाद में लेंगे।