किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं सरकार
कांधला। कस्बे के कैराना रोड पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर सिंह का किसानों ने स्वागत किया। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर सिंह ने कहा कि आज सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान ब्याज सहित शीघ्र करें। इसके साथ ही तीनों काले कानून वापस ले।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को सरकार 50-50 लाख का मुआवजा देने के साथ ही शहीद हुए किसानों के परिवार से एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि 60 साल के उम्र के किसानों को दस हजार रुपये प्रति महीना पेंशन दी जाए। इसके साथ किसानों, मजदूरों के बेरोजगार युवकों को नौकरी दी जाए। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार फौजी ने कहा कि बिजली कि दर पड़ोसी राज्य के बराबर की जाए, डीजल और पेट्रोल के दाम कम करके किसान को डीजल और पेट्रोल 35 रुपये प्रति लीटर दिया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर चार अगस्त को में जिलाधिकारी कार्यालय पर भाकियू तोमर के कार्यकर्ता धरना -प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर अरुण पंवार, चंद्रपाल, पंकज, राजेंद्र, मेहजाब जंग, अमरपाल सिंह, राहुल पंवार, विशाल चौधरी, सनी चौधरी, सहित आदि मौजूद रहे।