स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होगी सरकारी भवनों की सजावट
शामली। जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों पर सजावट की जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के मद्देनजर सोशल डिस्टेसिंग और फेस मास्क- सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी भवनों पर सुबह आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
डीएम जसजीत कौर ने गाइडलाइन जारी करके अवगत कराया गया है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में सरकारी भवनों पर रंगीन रोशनी की सजावट की जाएगी। 15 अगस्त को सुबह 8 बजे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर सोशल डिस्टेसिंग और स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। फेस मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाएगा। सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रगान होगा। इस मौके पर संबंधित विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में सभी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों, प्रधानाध्यापकों द्वारा कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। प्रात: 9 बजे कोरोना वायरस के संक्रमण बचाव को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फेस मास्क- सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाएगा। इस मौके पर महापुुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण संबंधित नगर पालिका परिषद- नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा किया जाएगा। नगर पालिका परिषद- नगर पंचायत द्वारा संपूर्ण सफाई तथा चूने के छिड़काव की व्यवस्था कराई जाएगी। नगर पालिका परिषद- नगर पंचायतों में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एक दिन पूर्व कराएंगे और माल्यार्पण की व्यवस्था कराएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाएंगे।