फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली हरी झंडी, चलेंगी बसें, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश शासन ने बृहस्पतिवार से उत्तराखंड राज्य के शहरों के लिए 100 बसें चलाने की अनुमति दे दी है। जिसमें सहारनपुर रीजन की 23 और मेरठ-गाजियाबाद रीजन से 34 यूपी रोडवेज की बसें रवाना होगी।
विज्ञापन

पिछले सवा छह माह से कोरोना संक्रमण फैलने से उत्तराखंड समेत सभी राज्यों की रोडवेज बसों की सेवाएं बंद चल रही थीं। उत्तराखंड राज्य ने दो दिन पूर्व दूसरे प्रांतों की रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति दे थी। उत्तराखंड राज्य की अनुमति के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने 100 रोडवेज बसों की उत्तराखंड राज्य के लिए चलाने की हरी झंडी दे दी है। निगम के अपर प्रबंध निदेशक राधेश्याम ने उत्तराखंड राज्य के शहरों के लिए 100 रोडवेज की सूची जारी करके सभी आरएम-एआरएम और रोडवेज डिपो को भेजी है। जिसमें सहारनपुर रीजन की 26, मेरठ रीजन की 16 और गाजियाबाद की 18 यूपी रोडवेज बसें शामिल हैं।
दिल्ली से उत्तराखंड के लिए जाने वाली ज्यादातर यूपी रोडवेज की बसें कौशांबी और लोनी मोड़ से एक अक्तूबर को रवाना होंगी। यूपी रोडवेज की बसों के संचालन के लिए सभी तैयारी कर ली है। निगम के अफसरों के मुुताबिक 100 रोडवेज बसें उत्तराखंड यूपी राज्य के शहरों में संचालन करेगा। - नीरज सक्सेना, आरएम सहारनपुुर रीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर रीजन से उत्तराखंड जाने वाली यूपी रोडवेज बसें
मार्ग बसों की संख्या
1. दिल्ली-देहरादून मार्ग 08
2. दिल्ली-ऋषिकेश मार्ग 06
3. दिल्ली-बिजनौर- कोटद्वार 02
4. गंगोह-हरिद्वार दिल्ली 04
5. मुजफ्फरनगर-देहरादून दिल्ली 04
6. मुजफ्फरनगर-हरिद्वार 02
मेेरठ-रीजन की उत्तराखंड जाने वाले वाली यूपी रोडवेज की बसें
1. दिल्ली-देहरादून मार्ग 08
2. दिल्ली-ऋषिकेश मार्ग 04
3. बिजनौर-कोटद्वार मार्ग 01
4. बिजनौर हरिद्वार मार्ग 02
5. मुजफ्फरनगर-हरिद्वार मार्ग 01
गाजियाबाद डिपो की उत्तराखंड जाने वाली बसें
1. दिल्ली-देहरादून मार्ग 08
2. दिल्ली-ऋषिकेश मार्ग 08
3. बिजनौर-कोटद्वार मार्ग 02
4. दिल्ली-हल्द्धानी मार्ग 02
5. दिल्ली-मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग 01
6. दिल्ली-हरिद्वार बिजनौर मार्ग 02
शामली से हरिद्वार जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसें
शहर -------- रोडवेज बसें
पानीपत -- 10
जींद-- 02
हिसार- 01
रोहतक -- 02
सोनीपत - 01
जलालाबाद डिपो से हरिद्वार जाने वाली यूपी रोडवेज की बसें 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें