फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पीएचसी पर तैनात मिला एक डॉक्टर

Wed, 28 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की टीम शामली पहुंची। टीम ने शामली, कांधला सीएचसी और गढ़ीपुख्ता पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां  पर लेबर रूम की जांच की और डाक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ से डॉ. इरफान वजीह जनरल मैनेजर, विशंभर दयाल मौके पर पहुंचे। टीम सबसे पहले शामली अस्तपाल में पहुंची। यहां टीम ने लेबर रूम की जांच की। लेबर रूम जर्जर और टूटा मिला। उन्होंने लेबर रूम में तैनात नर्सों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कांधला सीएचसी पर पहुंची। यहां अस्पताल परिसर में गंदगी मिली। पीएचसी के रिकार्ड की जांच की तो टीम को वहां छह पीएचसी में मात्र एक ही डाक्टर की तैनाती मिली। 

उन्होंने वहां भी चिकित्साधीक्षक डॉ. कांति प्रसाद को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद टीम गढ़ीपुख्ता पीएचसी पर पहुंची और वहां पर उन्होंने डाक्टरों से बात की। टीम को पीएचसी के अंदर ही सब सेंटर मिला, उसे भी अस्पताल का ही हिस्सा मानने के निर्देश दिए। देर शाम टीम सीएमओ ऑफिस पर पहुंची और डॉक्टरों की बैठक ली।
विज्ञापन


कहा गया कि किसी भी सूरत में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं बरती जाए। इस दौरान डॉ. इरफान वजीह ने बताया कि जिले में स्टाफ कम है, जबकि लोगों की उम्मीदें ज्यादा। उनसे जब पूछा गया कि जनपद में डेंगू की जांच किट नहीं है तो उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी व्यवस्था की जाएगी। कांधला में दस दिन में हुई छह मौतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जांच कराई गई, जिनमें दो की बुखार से मौत की पुष्टि हुई है, चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें