फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में दूसरी बार मिला कोरोना का एक केस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में दूसरी बार मिला कोरोना का एक केस
विज्ञापन

शामली। जिले में एक सप्ताह में दूसरी बार कोरोना का एक नया केस मिला है। कोरोना के चार मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या 37 हो गई है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए करीब 1490 सैंपल लिए गए। सैंपलों की जांच में कोरोना पॉजिटिव का एक नया केस मिला है। नए साल में इससे पहले सात जनवरी को भी कोरोना का एक केस मिला था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना का एक नया केस मिला है, जबकि चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या अब 37 हो गई है।
विज्ञापन

239 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने सीएचसी व मलिन बस्तियों में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत 239 लोगों के सैंपल लिए गए। एंटीजन किट से 137 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। आरटीपीसीआर किट से 102 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें