फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 900 लाउडस्पीकर उतरवाएं, 1300 की आवाज हुई धीमी

विज्ञापन
जलालाबाद में धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतारते लोग । - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। उच्च न्यायालय के आदेश पर जिले में धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने और आवाज कम कराने का पुलिस प्रशासन का अभियान जारी है। जिले में अब तक करीब 900 लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं और 1300 लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई है।
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस प्रशासन धर्मस्थलों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर उतरवाएं जा रहे हैं। जिले में पुलिस का यह अभियान कई दिन से चल रहा है। पुलिस प्रशासन की टीम लगातार धर्म गुरुओं से संपर्क कर धर्मस्थलों पर लगे तेज आवाज वाले अतिरिक्त लाउडस्पीकर उतारे जाने की अपील कर ही है। साथ ही यह भी अपील की जा रही है कि लाउडस्पीकर की आवाज इतनी धीमी रहे कि धर्मस्थल से बाहर तक न जाएं। धर्म गुरु भी पुलिस का सहयोग करते हुए लाउडस्पीकर उतरवा रहे हैं। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिले में धर्म स्थलों से अब तक करीब 900 लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं और करीब 1300 लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई है।

जलालाबाद में धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतारते लोग ।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें