फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे : अगस्त में शुरू होगा ड्रोन सर्वे

विज्ञापन
​  शामली जिले में दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे का फाइल फोटो शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे खबर का  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दिल्ली की कंपनी को मिला अनुबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली ने ड्रोन सर्वेक्षण के लिए दिल्ली की एक कंपनी को अनुबंध सौंपा है। संभावना है कि सर्वे का कार्य अगस्त महीने में शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र स्थित गोगवान जलालपुर से शुरू किया जाएगा।
यह छह लेन का प्रस्तावित एक्सप्रेसवे करीब 750 किलोमीटर लंबा होगा, जो उत्तर प्रदेश के 22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर गुजरेगा। दिल्ली की निर्माण कंपनी बीते आठ माह से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। रिपोर्ट के दीपावली तक तैयार हो जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

एनएचएआई लखनऊ के क्षेत्रीय अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि ड्रोन सर्वे के माध्यम से एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट पर आने वाली भूमि का पूरा ब्योरा जुटाया जाएगा, जिसे डीपीआर में शामिल किया जाएगा।

- अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे के बाद अस्तित्व में आएगा शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे
अधिकारियों के अनुसार, अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे के पूरा होते ही शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर कार्य शुरू होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले इस मार्ग की अधिसूचना अगले वर्ष की शुरुआत में जारी की जा सकती है। अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित 22 जिलों के जिलाधिकारियों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन


- शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले जिले
गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें