फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनवर्टर बैटरी की दुकान से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर बैटरी इंवर्टर की दुकान में चोरी की जानकारी देता व्यापारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर रात को चोरों ने शटर उखाड़कर इनवर्टर बैटरी की दुकान से करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने बराबर में स्थित हेयर सैलून की दुकान में चोरी करने की कोशिश की। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी नाजिम की शहर में मेरठ-करनाल हाईवे पर इन्वर्टर बैटरी की दुकान है। मंगलवार रात को नाजिम रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात में चोर उसकी दुकान का शटर उखाड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे ई-रिक्शा व ट्रैक्टर आदि के 12 बड़े बैटरे, तीन इनवर्टर, वेल्डिंग मशीन समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने बराबर में स्थित सुनील की हेयर सैलून की दुकान में भी चोरी करने के लिए शटर उखाड़ दिया, लेकिन सामान चोरी नहीं कर पाए। माना जा रहा है कि उस समय वहां से कुछ लोगों का आना जाना हुआ है, उसके चलते चोर इस दुकान में चोरी किए बगैर ही फरार हो गए। आसपास के लोगों ने शटर टूटे हुए देखकर दुकान मालिकों को सूचना दी। इसके बाद दोनों लोग दुकानों पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुकानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। नाजिम की तरफ से पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें