शामली में पुलिस ने पावटी कलां में छापा मारकर एक मकान से मांस, गो हत्या में प्रयुक्त उपकरण सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी है।
बृहस्पतिवार सुबह दस बजे कोतवाली प्रभारी अंबिका प्रसाद भारद्वाज को सूचना मिली कि ग्राम पावटी कला में एक मकान में गोकशी की जा रहा है। एसआई आदेश कुमार ने पुलिस बल के साथ ग्राम पावटी कला में फुरकान के मकान पर दबिश दी।
पुलिस को आता देख फुरकान ने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 10 किलो मांस, गोवध के उपकरण तराजू, बाट बरामद किए। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी फुरकान के विरुद्ध गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मांस और अवशेष को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया है।