फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ा

Fri, 29 Jul 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विज्ञापन
पहाड़ों पर बारिश थमने के बाद हथनी कुंड  ताजेवाला से छोड़े गए एक लाख 54 हजार 96 क्यूसेक पानी का असर जिले में दिखाई देना शुरू हो गया। 24 घंटे में कैराना यमुना पुल पर 1.70 मीटर जलस्तर की बढ़ोत्तरी हुई है।  सिंचाई विभाग के अधिकारी 20 सेमी. जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।  
विज्ञापन

इस साल 2 जुलाई को 34 हजार क्यूसेक और 14 जुलाई को एक लाख छह हजार क्यूसेक पानी आने से  उफान पर आई यमुना सामान्य नहीं हो पाई थी।

बुधवार को हथनी कुंड बैराज से एक लाख 54 हजार 96 क्यूसेक पानी यमुना मे छोड़ दिए जाने से प्रशासन अलर्ट हो गया। ताजे वाला हथनीकुंड बैराज से
यमुना नदी में छोड़े गए  पानी का असर जिले मे बृहस्पतिवार सुबह दिखाई दिया।

कैराना यमुना पुल पर बुधवार की शाम को 228.50 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक 230.20 मीटर रिकार्ड किया        गया। केंद्रीय जल आयोग के पर्यवेक्षकों का कहना है कि शुक्रवार रात तक 20 सेमी जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें