म्हाड़ी पर निशान चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के गांव खेडीकरमू स्थित गोगा म्हाड़ी पर जहारवीर बाबा का मेला लगा। म्हाड़ी पर सुबह आठ बजे हवन यज्ञ किया गया। मेले के मुख्य अतिथि प्रसन्न चौधरी और जिला पंचायत सदस्य पति विपिन रहे।
श्रद्धालुओं ने म्हाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाकर संतान की दीर्घायु की कामना कर मन्नतें मांगी। वही बच्चों और महिलाओं ने मेले में जमकर खरीददारी की।
इस दौरान ग्राम प्रधान भारतवीर, कंवरपाल भगत, कवींद्र राणा, ब्रजपाल राणा, जितेंद्र मलिक, राहुल मलिक, विकास प्रजापति आदि मौजूद रहे। गांव कुड़ाना में भी गोगा म्हाड़ी पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। म्हाड़ी पर सुबह आठ बजे हवन यज्ञ किया गया। नीला झंडा, पंखा और गुड़ के मीठे फल का अर्पण कर संतान की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेंद्र मलिक, राजकुमारश् बाबूराम, ओमपाल मलिक, ऋषि भगत आदि रहे।