फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर मेले में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 16 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
म्हाड़ी पर निशान चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के गांव खेडीकरमू स्थित गोगा म्हाड़ी पर जहारवीर बाबा का मेला लगा। म्हाड़ी पर सुबह आठ बजे हवन यज्ञ किया गया। मेले के मुख्य अतिथि प्रसन्न चौधरी और जिला पंचायत सदस्य पति विपिन रहे। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने म्हाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाकर संतान की दीर्घायु की कामना कर मन्नतें मांगी। वही बच्चों और महिलाओं ने मेले में जमकर खरीददारी की। 

इस दौरान ग्राम प्रधान भारतवीर, कंवरपाल भगत, कवींद्र  राणा, ब्रजपाल राणा, जितेंद्र मलिक, राहुल मलिक, विकास प्रजापति आदि मौजूद रहे। गांव कुड़ाना में भी गोगा म्हाड़ी पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। म्हाड़ी पर सुबह आठ बजे हवन यज्ञ किया गया। नीला झंडा, पंखा और गुड़ के मीठे फल का अर्पण कर संतान की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेंद्र मलिक, राजकुमारश् बाबूराम, ओमपाल मलिक, ऋषि भगत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें