फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों की सेवा करने से भगवान होते हैं प्रसन्न : किरणचंद्रा

विज्ञापन
गढ़ीपुख़्ता में श्री हनुमान धाम पर भागवत कथा सुनते श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में स्थित श्री हनुमान धाम पर चौथे दिन चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक किरण चंद्र महाराज ने कहा संत सेवा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। इसलिए प्रभु को खुश रखने के लिए संतों की सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को शबरी मैया के बारे में बताते हुए कहा कि वह भगवान श्रीराम की परम भक्त रही। शबरी का असली नाम श्रमणा था। इसी कारण कालांतर में उनका नाम शबरी हुआ। इनके पिता भीलों के मुखिया थे। उन्होंने शबरी का विवाह एक भील से तय किया था।
इसके बाद छठा अवतार में दत्तात्रेय भगवान की कथा सती प्रसंग का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। इस दौरान श्री सनातन हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणकुमार तोमर, जयपाल सिंह, महिपाल सिंह, पालेराम, राजेंद्र शर्मा, संजय कुमार, हरवीर कश्यप, मुंशीराम, विकास, मोर सिंह रवि उपाध्याय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें