फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे गुरु को बल-बल जाइए...

विज्ञापन
शामली गुरू नानक जयंती पर गुरू द्वारे में सजा दरबार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले भर में सिखों के पहले गुरु नानकदेव की जयंती प्रकाश उत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शबद-कीर्तन और अटूट भंडारा आयोजित करके संगतों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे को रंगीन रोशनी से सजावट की गई। शुक्रवार को शहर के गुरुद्वारा में गुरु सिंह सभा की ओर से शबद कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ आयोजित किया गया। इस मौके पर अमृतसर से आए रागी जत्थेदार जितेंद्र सिंह, ज्ञानी हरमीत सिंह ने सिख संगतों को निहाल किया। इस दौरान ‘ऐसे गुरु को बल-बल जाइए, आप मुकत मोहे तारे...’ सुनाकर संगत को निहाल कर किया। गुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों की चर्चा की। दोपहर एक बजे गुरु का अटूट लंगर चखा गया। इस मौके पर शामली, सिभांलका, बनत, मुंडेट, बाबरी, हसनपुर लुहारी आदि संगत शामिल रही।
मौके पर सरदार जीत सिंह, सरदार चाहल सिंह, सरदार अर्जुन सिंह, सरदार जगजीत सिंह, जसंविद्र सिंह, सतनाम सिंह, हरदीप सिंह, राजदीप सिंह, सरदार गुरुमुख सिंह, सरदार राजेंद्रपाल सिंह, सरदार गोविंदा सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार संतोष सिंह का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें