फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर कांड पाठ में बजरंगबली महिमा का गुणगान

विज्ञापन
शामली बडी माता मन्दिर में आयोजको को सम्मानित करते अरविन्द द्रष्टा व हनुमान सेवा मंडल के पदाधिका? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। श्री जय हनुमान सेवा मंडल की ओर गुरु पूर्णिमा के मौके पर 16वां सामूहिक संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार रात शहर के गोशाला रोड स्थित बड़ी माता मंदिर में सुंदर कांड पाठ का पंडित प्रभु शंकर शास्त्री ने किया। यजमान के रुप में दानवीर गोयल एवं अंजलि गोयल द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया। मुख्य अतिथि कथा वाचक अरविंद दृष्टा महाराज, शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल रहे। नरेंद्र अग्रवाल एवं रजत अग्रवाल के द्वारा आरती कराई गई। मंडल के सदस्यों के परिवारों में बहू बनकर आई बेटियों का भी सम्मान किया। जरूरतमंद लोगों को एक माह की भोजन सामग्री वितरित की गई। शनि देव महाराज के विशाल भंडारे का यजमान राम किशोर गोयल एवं परिवार द्वारा बाबा को भोग लगाकर शुभारंभ किया गया। मौके पर भाजपा नगर मंडल की अध्यक्ष मीनू संगल, सुमन शर्मा शशि अरोरा, मंजू अग्रवाल, सुरेश चंद, राममेहर गर्ग, अशोक, सुरेंद्र बंसल, मनोज मित्तल, नरेंद्र अग्रवाल. रविंद्र. आशीष. मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पवन गोयल. योगेश तायल. अजय गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें