फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में पहले पांच स्थानों पर छात्राओं ने जमाया कब्जा

विज्ञापन
ामली सिल्वर वेल्स स्कूल में हाई स्कूल का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राऐ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
छात्राओं ने फिर बाजी मारी, जनपद में पहले पांच स्थानों पर कब्जा
विज्ञापन

शामली। सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में जनपद में पहले पांच स्थानों पर छात्राओं का कब्जा रहा। स्कूलों में सीबीएसई के 10वीं के रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया।
बुधवार को घोषित रिजल्ट में सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल शामली की छात्रा अपूर्वा तायल 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉपर बनी है। दूसरे स्थान पर बीएसएम की छात्रा रूपनंदनी ने 98 प्रतिशत और तीसरे स्थान सिल्वर बेल्स की छात्रा प्रियांशी चौधरी 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रही है। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल की छात्रा यानिया मलिक ने 97.2 प्रतिशत, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की छात्रा पायल और मेपल्स एकेडमी शामली की छात्रा गार्गी भारद्वाज संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस तरह से जनपद में पहले पांच स्थानों पर छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी में गार्गी भारद्वाज ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। वंशिका गर्ग ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और अनन्या पंवार 92 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। नैंसी पंवार व अर्श चौधरी ने संयुक्त रूप से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे। स्कूल प्रबंधक मुकेश सगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह ने छात्रों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली के छात्र अंशुमन चौधरी 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ हिमांशी द्वितीय और 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ कीर्ति गर्ग और तनु शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ विवेक शर्मा व हर्ष चौधरी संयुक्त रूप से रहे।
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल शामली में छात्रा यानिया मलिक ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका और जानवी राणा ने 91 प्रतिशत और रोहन कुमार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
रॉयल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने बताया वंशिका चौधरी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। सुनिधि चौहान ने 92.6 प्रतिशत व शिवम पंवार ने 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंध समिति के विजय मलिक, अमरदीप मलिक, राजदीप मलिक ने छात्रों को बधाई दी।
लांसर्स पब्लिक स्कूल सिक्का शामली में खुशी जैन 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, खुशी 92 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और ध्रुव जैन 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक डा. नरेंद्र कुमार व प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
वेदांतम पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। छात्रा दिव्या ने 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी 87.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और आश्वि ने 84.83 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक राजपाल कौशिक और प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार विद्यार्थियों को बधाई दी।
रॉक गोल्ड पब्लिक स्कूल शामली के प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने बताया कि छात्रा जाह्नवी गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। दिव्या गुप्ता ने 93 प्रतिशत और मानवी गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक सुनील गोयल, उप प्रबंधक शिखर गोयल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
एसडीएस झिंझाना के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने बताया छात्रा चांदनी सरोहा ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम, उदित अहलावत 86.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और रौनक चौहान ने 84.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल जलालाबाद में निशांत अग्रवाल 96.2 प्रतिशत, जाह्नवी सैनी 94 प्रतिशत और तनु 93 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंध समिति के विनीत बंसल, नितिन गर्ग, कमल गर्ग व आशीष अग्रवाल ने बधाई दी।
एफडी पब्लिक स्कूल गढ़ीपुख्ता के चेयरमैन राजकुमार वर्मा ने बताया कि नीतिश 91 प्रतिशत स्कूल टॉपर रहा। प्रियांशु जागलान 90 प्रतिशत दूसरे पर और उज्ज्वल पंवार 81 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली की प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि रचित गोयल ने 93.8 प्रतिशत, श्रुति बिंदल ने 93.6 प्रतिशत और कृतिका बिंदल ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते छात्र।- फोटो : SHAMLI

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली के रॉकगोल्ड स्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली के रॉकगोल्ड स्कूल में मेधावी छात्रा को मिठाई खिलाती प्रधानाचार्या।- फोटो : SHAMLI

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली के बीएसएस स्कूल में खुशी मनाते छात्र-छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें