फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांदी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शांदी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

कांधला। कांधला क्षेत्र निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कांधला क्षेत्र निवासी युवती ने कांधला थाने पर तहरीर देकर बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का उनके मोहल्ले में अपनी बहन के यहां आना जाना था। इसी दौरान उस युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। करीब चार साल पहले वह उसे बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी युवक शादी का झांसा देकर चार साल से उसका शोषण करता रहा। इसके चलते वह पांच माह की गर्भवती हो गई। आरोप है कि अब आरोपी और उसके परिजन उसका गर्भपात कराने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। इस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें