फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

कैराना। युवती के नाम से फर्जी फेस बुक आईडी बनाकर युवती के फोटो पर अभद्र कमेंट करने के आरोपी को साइबर सेल व पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से फेसबुक आईडी बनाने व चलाने में प्रयुक्त किया गया मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किया गया।
25 दिसंबर को कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसपी को तहरीर देते हुए बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बहन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। आरोपी उसकी बहन के फोटो पर अभद्र टिप्पणी कर फोटो को उसके परिजनों को भेजकर उसके परिवार की छवि धूमिल कर रहा है। एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को दी। साइबर सेल की टीम ने आरोपी को ट्रेस किया तथा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस व साइबर सेल ने आरोपी प्रशांत निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह युवती के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी को चला रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी प्रशांत का चालान कर दिया है।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें