फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गाजियाबाद के चौधरी राजा वर्मा बने शामली के जिला प्रभारी

Sun, 20 Sep 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गाजियाबाद निवासी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा को शामली का जिला प्रभारी बनाया गया है। भाजपा हाईकमान ने देर रात शामली समेत प्रदेश के सभी जिलों के जिला प्रभारियों की सूची जारी की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने बताया कि चौधरी राजा वर्मा इससे पूर्व वह रामपुर के भाजपा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उधर, चौधरी राजा वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें