फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गठबंधन के बाद भी भाजपा प्रदेश में 73-74 सीटें जीतेगी’  

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपा, बसपा और रालोद गठबंधन के बावजूद भाजपा प्रदेश में 73-74 लोकसभा सीटें जीतेगी। कैराना लोकसभा चुनाव भी भाजपा जनता के समर्थन से विजय प्राप्त करेगी। रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात आखिरी होगी। हर बूथ पर प्रधानमंत्री की मन की बात को भाजपा कार्यकर्ता सुनेगा। 26 फरवरी को देश में हर लाभार्थी के घर पर कमल विकास ज्योति का दीपक प्रज्वलित किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर तीन बजे शामली नगर पालिका परिषद सभागार में भाजपा के प्रदेेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने भारत के मन की बात सुझाव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत माता की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि भारत के मन की बात सुझाव कार्यक्रम चार फरवरी से लेकर चार मार्च तक चलाया जाएगा। सुझाव कार्यक्रम के तहत केंद्र की सरकार की विकास योजनाओं के सुझाव आम जनता से मांगे जाएंगे। जनता के सुझाव के आधार पर ही धर्म-जाति से ऊपर उठकर 2019 के लोकसभा चुनाव का एजेंडा तैयार किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा गरीब के बनाई गई आयुष्मान,  उज्जवला और सौभाग्य योजना में काम के आधार पर लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को ताकत देेगी। दो मार्च को लोकसभा क्षेत्र के शहर की विधानसभा क्षेत्र में 100 किमी बाइक रैली निकाली जाएगी। भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के हर बूथ के पांच कार्यकर्ताओं को मिलाकर नौ हजार कार्यकर्ताओं का सभी विधानसभाओं का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 
भाजपा कार्यकर्ता अगर बूथ को जीतेंगे, तो लोकसभा चुनाव जीत पाएंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मेरा परिवार भाजपा का परिवार कार्यक्रम के तहत भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर भाजपा का ध्वज लहराकर चुुनावी माहौल तैयार करे। कार्यक्रम में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, कैराना लोकसभा प्रभारी देवव्रत त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी, पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य रामजीलाल कश्यप, कैराना लोकसभा चुनाव की पूर्व प्रत्याशी मृगांका सिंह, सिल्वर बेल्स के चेयरमैन अजय संगल, शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा नेता सूर्यवीर सिंह जिला उपाध्यक्ष नीरज उपाध्याय, डॉक्टर मनोज शर्मा, डॉ. विकास पंवार, राजन बत्रा, अभय तोमर,  रवि, विशेष, पूनम, संगीता जिंदल, रतनसिंह मुंडेट, नरेश सैनी, शहर मीडिया प्रभारी संजय बंसल, दामोदर सैनी, विजेंद्र, पुनीत, कुलदीप रोड, अमित विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र पंवार, संजीव मलिक, राकेश गर्ग, राजकुमार चौहान, चंद्रप्रकाश, ऋषिपाल फौजी, सुरेश चंद शर्मा, घनश्याम पारचा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन राजन बत्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें