फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वस्थ रहने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं
विज्ञापन

कैराना। करीब पांच हजार की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत अलीपुर में चार दिन लगे कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु के 204 लोगों का टीकाकरण ही हो सका। टीका लगवा चुके ग्रामीण अन्य लोगों से भी टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं।
ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग गांवों में कैंप लगा कर अधिक से अधिक लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगाने का प्रयास कर रहा है। अलीपुर में टीकाकरण का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। अलीपुर में पहला टीकाकरण शिविर सात जून को लगाया गया था, जिसमें 54 लोगों ने टीका लगवाया। इसके बाद आठ जून को 50 और नौ जून को भी 50 लोगों का टीकाकरण हुआ। चौथा कैंप मंगलवार को गांव के प्राइमरी स्कूल में लगाया गया, जहां पर शाम तक 50 ही लोगों को टीका लगाया गया। टीका लगवाने आने वालों का पंजीकरण मौके पर ही किया जा रहा था। ग्राम प्रधान नासिर हसन ने गांव में घूमकर लोगों से टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

मदनलाल ने बताया कि पहले वैक्सीन लगवाने की हिम्मत नहीं हो रही थी, लेकिन कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी थी। उन्होंने आज टीका लगवा लिया है। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।
परमिला देवी ने बताया कि शुरू में वैक्सीन लगवाने से डर लग रहा था, लेकिन वैैक्सीन लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई है।
असगर ने वैक्सीन लगवाने के बाद बताया कि सरकार सभी को वैक्सीन लगवा रही है, तो सब कुछ अच्छा ही होगा। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। इसे लेकर किसी तरह का भ्रम न रखें।
विज्ञापन

रहमत इलाही ने बताया कि कोरोना बीमारी बहुत खतरनाक है। वैक्सीन लगवाने से कोई परेशानी नहीं है। कोरोना से बचाव का एकमात्र साधन टीकाकरण ही है।
-ग्राम प्रधान नासिर हसन ने बताया कि वह गांव में घूमकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे हैं। टीकाकरण से कोरोना संक्रमित होने का खतरा टल जाएगा। ग्रामीण टीकाकरण के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें