फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सिर पर हाथ रखकर पांच लाख देने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के सिर पर हाथ रखकर पांच लाख देने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

कैराना। शादी से पहले लड़के के सिर पर हाथ रखकर लड़की पक्ष द्वारा पांच लाख रुपये देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो एक मकान के अंदर का है, जहां कुछ लोग बैठे हुए हैं। इसी दौरान वहां पर एक युवक को बुलाया जाता है। इस दौरान कुछ व्यक्ति खड़े होते हैं और युवक के सिर पर हाथ रखकर बोलते है कि तुम्हारी सगाई बाद में होगी। हम तो सिर पर हाथ रखकर पांच लाख रुपये दे रहे हैं। इसके बाद एक व्यक्ति थैले में से नोटों की कई गड्डी निकालकर लड़के के पीछे बैठे एक व्यक्ति को देता है। जो खड़ा होकर कहता है कि भाई सिर पर हाथ रखकर पांच लाख रुपये दिए हैं। सगाई बाद में होगी। यह वीडियो कैराना के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है, जिसकी लोगों में चर्चा बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें