16 और कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जिले में 16 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 11 व्यक्ति स्वस्थ हुए है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 91 हो गई है।
मंगलवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में माजरा रोड पर 45 वर्षीय व्यक्ति, मंडी मार्शगंज में 44 वर्षीय व्यक्ति, बड़ा बाजार में 57 वर्षीय व्यक्ति, हनुमान रोड पर 49 वर्षीय महिला, कांबोज कॉलोनी में 59 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। गगन विहार में 60 व 39 वर्षीय दो महिला कोरोना संक्रमित मिली। गांव खेड़ीकरमू में 19 वर्षीय युवक, गांव शेखुपुरा में 52 वर्षीय व्यक्ति, गंगेरू में 60 वर्षीय व्यक्ति और कस्बा कैराना के मोहल्ला सरावज्ञान में 35 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव के 16 नए केस मिले है, जबकि 11 व्यक्ति स्वस्थ हुए। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 91 हो गई है।
कैराना में 143 सैंपल लिए
कैराना। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व मोहल्ला सरावज्ञान में में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत 143 लोगों के सैंपल लिए। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि इस दौरान एंटीजन किट से 82 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई, जिसमें मोहल्ला सरावज्ञान निवासी 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसे होम आइसोलेट किया गया है।