फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोटाश की जगह किसान को दे दिया यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। टिटौली केे एक किसान ने आरोप लगाया कि वह शामली चीनी मिल से पोटाश लेने गया था लेकिन मिल से पोटाश की जगह बोरे में यूरिया निकला है। शामली चीनी मिल के अधिकारियों का कहना है कि किसान की शिकायत पर पोटाश का नमूना लेकर जांच हेतु श्रीराम लैब गाजियाबाद भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को आईपीएल कंपनी के वैज्ञानिक टिटौली आकर जांच करेंगे कि यह पोटाश है अथवा यूरिया।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल द्वारा किसानों को फर्टिलाइजर्स एवं पेस्टिसाइड बेचे जाते हैं। मंगलवार को टिटौली के एक किसान यशपाल ने शिकायत की है कि उसने शामली चीनी मिल की ओर से पोटाश खरीदा था, जब आज वह अपने खेत में पोटाश डालने गया और पोटाश का कट्टा खोला तो उसमें यूरिया निकला। पीड़ित किसान ने तत्काल मिल अधिकारियों- कर्मचारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
शामली चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि किसान की शिकायत पर पोटाश का नमूना लेकर श्रीराम प्रयोगशाला गाजियाबाद में जांच हेतु भेज दिया गया है। उनका कहना है कि पोटाश सफेद और यूरिया दूसरे रंग का आता है। शामली मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रंबधक करणपाल सरोहा का कहना है कि वह आईपीएल कंपनी से पोटाश मंगाते है। कंपनी को शिकायत कर दी गई है। आईपीएल कंपनी के वैज्ञानिक बृहस्पतिवार को शामली आकर टिटौली गांव जाकर मौके पर पोटाश की जांच करेंगे। उनका कहना है कि किसान को बेचा गया सफेद रंग का पोटाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें