फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परिषदीय विद्यालयों में गैस की किल्लत, मध्याह्न भोजन योजना पर संकट

Fri, 13 Mar 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में रसोई गैस की भारी किल्लत के चलते मध्याह्न भोजन योजना के संचालन पर संकट गहराने लगा है। इस समस्या को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर सिलिंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नितिन पंवार के नेतृत्व में ज्ञापन देते हुए शिक्षकों ने बताया कि जनपद के विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति अनियमित हो रही है। गैस एजेंसियां घरेलू नियमों का हवाला देकर समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराने में आनाकानी कर रही हैं। इस वजह से विद्यालयों में रसोइयों के लिए बच्चों का भोजन तैयार करना मुश्किल हो गया है।
संघ ने कहा कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो योजना के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। संगठन ने बीएसए से अनुरोध किया कि जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देश दिए जाएं, ताकि परिषदीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन

इससे शिक्षण व्यवस्था और भोजन वितरण बिना किसी बाधा के संचालित हो सके। इस दौरान पीयूष कुच्छल,आदित्य कुमार, संजय देशवाल, जनेश्वर प्रसाद, शीशपाल सिंह और गौरव कालखंडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें