शामली में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ पूर्ति विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। फव्वारा चौक के पास एक दुकान पर छापा मारकर दुकान से 12 सिलेंडर बरामद किए।
आरोपी दुकानदार के खिलाफ शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। बुधवार को पूर्ति निरीक्षक कंवर सिंह और केपी सिंह ने छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान वह फव्वारा चौक पर पहुंचे। वहां नो कुआ रोड निवासी शमीम की दुकान पर चेकिंग की, तो वहां एक कार में सिलेंडर से गैस भरी जा रही थी।
दुकान में 12 घरेलू गैस सिलेंडर भी रखे मिले। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही दुकानदार मौके से फरार हो गया। इसके बाद छापामार कार्रवाई पूरी होने पर पूर्ति निरीक्षक कंवर सिंह ने शामली कोतवाली पहुंचकर आरोपी दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।