शामली चीनी मिल में गन्ने से लदे वाहन अधिक पहुंचने के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर एक बार फिर से जाम लग गया। जाम लगने से सोमवार को पूरे दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में गन्ने के जाम से आम जनता को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। डीएम के निर्देश के बावजूद चीनी मिल के अफसर ज्यादा गन्ने का इंडेंट काटने के बाद किसानों के गन्ने के वाहनों को शहर के बाहर नहीं रुकवा रहे हैं। सोमवार सुबह ज्यादा गन्ने के वाहनों के आजाने से मिल रोड से अग्रसेन पार्क, शामली कोतवाली से अस्पताल रोड़ बुढ़ाना रोड तिराहा, रेलवे रोड, तालाब रोड, मंडी मार्श गंज, जवाहर गंज अग्रसेन चौक से लेकर हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, दूसरी ओर अग्रसेन पार्क से लेकर धीमानपुरा फाटक तक गन्ने के वाहन खड़े रहने से लोेगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली सहकारी गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी ने बताया कि तीन पहले 60- 70 हजार क्विंटल गन्ने समिति की ओर गन्ने की पर्चियों का इंडेंट दिया गया था। किसान गन्ने के वाहनों को नियमित लेकर आ रहे हैं। नियमित गन्ने के वाहनों के आजाने से शहर में जाम में की स्थिति बन गई है। शामली चीनी मिल में आए ब्रेक डाउन के बाद पेेराई क्षमता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि गन्ने का जाम शहर में अभी कई दिन ओर रहेगा।