फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी और लू ने किया हाल बेहाल

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भीषण गर्मी और लू के चलने से पूरे दिन लोग हाल बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर के समय बाजारों में चहल-पहल गायब रही।   
विज्ञापन

 पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। मंगलवार को दिन निकलते ही धूप का असर दिखने लगा था। दोपहर तक भीषण गर्मी और 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया था। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चिलचिलाती धूप होने  से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। दोपहर के समय शहर के बाजारों में रौनक गायब रही। दुकानदार ग्राहक का इंतजार करते रहे। गर्मी के कारण युवा और महिलाएं मुंह पर कपड़ा ढक कर निकली। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुुवालिया के मुताबिक 25 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। भीषण गर्मी के साथ लू लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें