फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा के किनारे लग रहे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
जलालाबाद में कृष्णा नदी के पास पडा कूडे़ का ढेर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जलालाबाद। कृष्णा नदी के सुधार को जलालाबाद में पलीता लगाया जा रहा है। कस्बे के पूर्वी छोर पर बह रही कृष्णा नदी के किनारे पुल के पास नगर पंचायत के कर्मचारी कूड़े का ढेर लगा रहे हैं। इससे सुधर रही नदी का दशा और बिगड़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नदी को प्रदूषित करने के साथ ही जन स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

नदी के किनारे डाले जा रहे कूड़े के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग सुबह-शाम यहां घूमने आते हैं, जिनको गंदगी और बदबू के कारण यहां से गुजरना मुश्किल रहता है। उधर पास ही में शिव मंदिर भी है जो कस्बे का महत्वपूर्ण स्थान है। कूड़ा डाले जाने से नदी किनारे पर ढेर लगे हुए हैं। यह कूड़ा नदी के पानी में मिलकर उसे दूषित कर रहा है। कस्बा निवासी रमेश, पप्पू, बृजमोहन, राजेश, मुकेश, साजिद, प्रेम, सलीम, यूसुफ आदि ने नदी को साफ रखने के लिए यहां कूड़ा नहीं डाले जाने की मांग की है। नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्तार का कहना है कि नगर पंचायत के पास कूड़ा डालने के लिए जगह की उपलब्धता नहीं थी। शीघ्र ही जगह की व्यवस्था हो जाएगी तथा यहां से कूड़ा हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें