फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और पूर्व सांसद पर लगी गैंगेस्टर का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक और पूर्व सांसद पर लगी गैंगेस्टर का किया विरोध
विज्ञापन

शामली, कैराना। सपा विधायक और पूर्व सांसद पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगाई गई गैंगेस्टर एक्ट के विरोध का सिलसिला जारी है। सोमवार को भूूूूरा गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने पूर्व सांसद और सपा विधायक पर गैंगेस्टर लगाने का विरोध किया गया।
पिछले दिनों कैराना सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन एवं पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 38 लोगों पर पुलिस प्रशासन द्वारा गैंगेस्टर एक्ट लगाई गई थी। गैंगेस्टर लगाए जाने का पूर्व सांसद और विधायक के समर्थकों द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन भेजे जा रहे है। सोमवार को भूरा गांव में ग्रामीणों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सपा विधायक व पूर्व सांसद पर सरकार के इशारे पर गैंगेस्टर एक्ट लगाई गई हैं। क्योंकि दोनों नेता लगातार किसान आंदोलन का समर्थन तथा कृषि कानूनों का विरोध करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वह दोनों नेताओं पर लगाई गई गैंगेस्टर एक्ट की घोर निंदा की। बैठक में ग्रामीणों ने हाथ उठाकर कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा गलत तरीके से दोनों नेताओं पर लगाई गई गैंगेस्टर का विरोध किया। सपा विधायक नाहिद हसन व पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को अपना समर्थन दिया। मौके पर चौधरी सलीम, चौधरी तय्यब, जुनेद, लक्ष्मीचंद, फरमान, अनुज शर्मा, आशीष कुमार, विजय, मोनू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें