फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध से तौबा कर, हाथ उठाकर कोतवाली पहुचे गैंगस्टर आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर के आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया
विज्ञापन

कैराना (शामली)। गैंगस्टर में वांछित तीन आरोपियों ने अपराध से तौबा करते हुए अपने हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचे। आरोपियों ने पुलिस से कहा कि वे फिर अपराध नही करेंगे। पुलिस ने कहा कि तीनों पर संगीन धाराएं लगी है। उन्हें माफ नहीं किया जा सकता। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपियों ने खुद कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन

छह फरवरी को कोतवाली प्रभारी ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन व उनकी माता पूर्व सांसद तब्बसुम बेगम सहित 40 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बृहस्पतिवार को गैंगस्टर के इस मुकदमे में वांछित अरशद, परवेज व दानिश, निवासी गांव रामड़ा अपने दोनों हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचे। आरोपियों ने कोतवाली प्रभारी से कहा कि वह अब अपराध से तौबा कर रहे हैं तथा भविष्य में कोई गलत काम नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे तीन आरोपियों ने खुद कोतवाली आकर आत्मसमर्पण किया है। तीनों आरोपियों के ऊपर जानलेवा हमले, झगड़े के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें