फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गंगेरु के पहलवान ने सोनीपत के पहलवान को दी पटखनी

Fri, 31 Jan 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव गंगेरू में एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान सहित कई राज्यों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


कुश्ती प्रतियोगिता में पहला मुकाबला गंगेरु के भूरा पहलवान व हरियाणा के सोनीपत के शुभम पहलवान के बीच हुआ। सात मिनट के मुकाबले में भूरा पहलवान ने शुभम पहलवान को पटकनी देकर जीत हासिल की। दूसरा कुश्ती गंगेरु के बिलाल पहलवान और सोनीपत के रिंकू पहलवान के बीच हुई। बिलाल ने रिंकू को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम दर्ज किया। गंगेरु के साहिल ने पंजाब के लुधियाना के आकाश को पटकनी देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कमेटी के द्वारा विजयी पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रिजवान अंसारी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान लालू कुरैशी, इस्हाक , इंतजार ठेकेदार, अब्दुल रहमान प्रधान, आमिर सुहैल, मोहम्मद शमी, सुरेश कुमार, इमरान अंसारी, समीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें