फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के विरोध पर गोली मारी

Sat, 19 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई एक महिला के साथ चार युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। परिजनों ने महिला को अस्पताल में              भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। महिला की सास की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला रात में शौच के लिए घर से बाहर निकली कि तभी वहां खड़े गांव के ही चार युवकों ने उसे दबोच लिया और गैंगरेप की कोशिश करने लगे। महिला ने शोर मचाते हुए आरोपियों का विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी।

महिला चिल्लाई तो एक आरोपी ने तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से महिला घायल हो गए। फायर की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग निकले। परिजनों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की सास की तहरीर पर आरोपी नईम निवासी मलकपुर समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें